बाह: बटेश्वर यमुना में स्नान के दौरान आगरा से आए युवक की डूबने से मौत, साथी युवक फरार
बटेश्वर के नागेश्वर घाट पर सोमवार शाम को स्नान के दौरान आगरा से आए पांच युवकों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। यह हादसा तब हुआ जब थाना ताजगंज, आगरा के अज्जू पुरा निवासी 22 बर्षीय अक्कू जैन अपने साथी 21 बर्षीय पवन कुशवाह, 22 बर्षीय राहुल कुशवाह, 20 बर्षीय वरुण और 22 बर्षीय निखिल के साथ बटेश्वर आया था। स्नान के दौरान अक्कू जैन गहरे पानी में चला गया।