बाह: बटेश्वर में कृष्ण जन्माष्टमी पर गोशाला में बच्चों ने गायों का किया पूजन
बटेश्वर के तीर्थ धाम स्थित बल भद्र गोशाला में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधान नेकसी देवी की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने गायों को गुड़, केला, हरा चारा और चना खिलाया।