बाह: पिनाहट के नयापुरा गांव में विद्युत करंट लगने से युवक की मौत
पिनाहट कस्बा के गांव नयापुरा में रहने वाले 42 बर्षीय विनोद चौहान की घर में विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब विनोद अपने घर की विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहे थे। अचानक से करंट की चपेट में आने के बाद वह बेहोश हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें आगरा ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।