महोबा: खरेला क्षेत्र में मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, ट्रैक्टर की टक्कर से मां-पुत्र समेत तीन की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Oct 25, 2026 बराय गांव निवासी परिवार रिवई गांव में मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय कपिल, उसकी मां विमला और मौसी कमला गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को महोबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।