हरिद्वार: 500 रुपए के नोटों से सजी 5 लाख 21 हजार रुपए की कांवड़ बनी बहादरबाद में आकर्षण का केंद्र
दिल्ली से हरिद्वार पहुंची एक कांवड़ इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दरअसल शिवभक्तों ने इस कांवड़ को पांच सौ के नोटों से सजाया है। कांवड़ में कुल 5 लाख 21 हजार रुपए के नोट लगाए गए हैं। हरकीपौड़ी से यह कांवड़ जल लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुई, इस अनोखी कांवड़ का बहादराबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। कांवड़ की सुरक्षा में बाउंसर्स को भी लगाया गया है।