हरिद्वार: कांवड मेले के निरीक्षण के बाद देर रात मेला नियंत्रण भवन में SSP परमेंद्र डोभाल ने आलाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
कांवड मेले में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए SSP परमेंद्र डोभाल गुरुवार शाम जिले भर के निरीक्षण पर रहे। देर रात मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर SSP ने आलाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की समीक्षा की और कांवड़ियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को लेकर रणनीति बनाई । SSP ने कहा कि कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती रहेगी ऐसे में पुलिस को भी नई रणनीति बनानी होगी।