हरिद्वार: देहरादून से पहुंची मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब ने भूपतवाला स्थित 53 अस्थाई ढाबों के खाद्य पदार्थ जांचे
कांवड मेले के दौरान हरिद्वार पहुंची मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ने गुरुवार को भूपतवाला में अस्थाई ढाबों पर परोसे जा रहे हैं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में 53 अस्थाई ढाबों के खाद्य पदार्थ जांचे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने ढाबा संचालकों को शुद्धता बरतने की हिदायत देते हुए आम लोगों को भी जागरूक किया।