हरिद्वार: कांवड मेले के मध्यनजर अलर्ट हुई बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीम, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
कांवड मेले के मध्य नजर बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीम अलर्ट हो गई है। आज दोनों टीमों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की गई और यात्रियों का सामान की जांच भी की गई। एसपी रेलवेज सरिता डोबाल ने बताया कि ट्रेनों के जरिए लाखों कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे रहे है इसलिए GRP, BDS और डॉग स्क्वायड को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।