सारठ: करमाटांड़ निवासी के घर के आंगन से बाइक गायब, पथरड्डा ओपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
पथरड्डा ओपी के करमाटांड़ निवासी सुनील गुप्ता ने घर के आंगन से बाइक चोरी होने की शिकायत रविवार शाम 5 बजे दर्ज कराया है और पुलिस से चोरी हुई बाइक की बरामदगी की मांग की है। दर्ज FIR में जिक्र है कि दोपहर 2 बजे आंगन में बाइक खड़ा करके खाना खाने घर के अंदर गया और 3 बजे के करीब बाहर निकला तो बाइक गायब था, खोजबीन करने पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस छानबीन कर रही है।