बीरगांव नगर निगम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के अधिकांश ठेके विधायक के करीबी लोगों को दिए गए हैं, जबकि विकास कार्यों में कमी का ठीकरा महापौर पर फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि जनता को गुमराह करने के बजाय ठेकों और विकास कार्यों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
इस बयान के बाद बीरगांव की राजनीति और गरमा गई है। अब देखना होगा कि इन आरोपों पर भाजपा और विधायक की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
#Birgaon #BirgaonNigam #Congress #BJP #MotilalSahu NandlalDevangan RaipurNews ChhattisgarhNews CGPolitics PoliticalNews BreakingNews CGNews News22Bharat BirgaonNews LocalNews