पटियाली: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसे में कासगंज के दहेली बुजुर्ग के पांच लोगों की हुई मौत
पटियाली। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग गांव निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों और कार चालक की बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को सभी इको कार से बेलोन जात के लिए जा रहे थे। रास्ते में कार पेड़ से टकरा गई। मृतकों में प्रगति (3), लोकेन्द्र (28), बबिता (38), रामदीन (60) और चालक शिवशेखर (55) शामिल हैं।