**दीपावली से पहले भिलाई बनेगा कचरामुक्त, नागरिक सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं!**
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने भिलाई नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं में सुधार, शिकायतों के त्वरित निराकरण और अधूरे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
🔹 अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह फील्ड निरीक्षण के निर्देश
🔹 दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त बनाने पर जोर
🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
🔹 जल संरक्षण, राजस्व वसूली और डिजिटल सेवाओं को प्रभावी बनाने पर बल
🔹 निदान-1100 की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
**नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ शहर और जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता।**
#Bhilai #UrbanAdministration #SwachhBhilai #SwachhBharatMission #Chhattisgarh