जामुल को ₹19.63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानस मंच निर्माण के लिए ₹2 करोड़ की घोषणा
सुशासन में विकास कार्यों को मिल रही गति और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में नगर पालिका परिषद जामुल में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने जामुल को ₹19 करोड़ 63 लाख 6 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी तथा मानस मंच निर्माण के लिए ₹2 करोड़ देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने की तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार जामुल के विकास के लिए निरंतर राशि उपलब्ध करा रही है। पिछले तीन वर्षों में जामुल नगरपालिका को विभिन्न योजनाओं एवं मदों से ₹54 करोड़ 26 लाख की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने भूमिपूजन किए गए कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र के विकास में उनके योगदान का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
सीएसआईडीसी अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, पूर्व विधायक श्री सावला राम डहरे, श्री पुरुषोत्तम देवांगन, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वरसिंह ठाकुर, श्री अशोक साहू, श्री रामजी भारती, श्रीमती पूनम शुक्ला, श्री प्रशांत (बंटी) गुप्ता सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक।
96 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण से जामुल के विकास को मिलेगी नई गति।
#Sushasan #ViksitChhattisgarh #Jam ul #ArunSao #Chhattisgarh