तिजारा: भिवाड़ी कजारिया ग्रीन सोसाइटी से अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना, देश की खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
Tijara, Alwar | Jul 4, 2026 भिवाड़ी कजारिया ग्रीन सोसाइटी से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार सुबह 8 बजे रवाना हुआ,यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व समिति के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई पंडित ने वैदिक मंत्र के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन कराया। श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए।