महनार: महनार में अवैध स्टैंड चार्ज के खिलाफ टोटो चालकों की हड़ताल, अधिकारियों के आश्वासन पर हुई खत्म
महनार बाजार में गुरुवार को टोटो चालकों ने अवैध स्टैंड चार्ज और स्टैंड संचालकों द्वारा कथित उत्पीड़न के खिलाफ हड़ताल कर दी। आक्रोशित चालकों ने महनार प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय तक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।चालकों का आरोप था कि नगर परिषद की ओर से अवैध रूप से स्टैंड चार्ज वसूला जाता है।