महनार: मध्य विद्यालय महनार बालक के सहायक शिक्षक मोहम्मद शाबीर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई
मध्य विद्यालय महनार बालक में कार्यरत सहायक शिक्षक मोहम्मद शाबीर को उनके सेवानिवृति पर मंगलवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विद्यालय परिवार ने उनके लंबे शिक्षकीय योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने मोहम्मद शाबीर को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।