महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अब्दुल्ला चौक टीओपी के समस्तपुर गांव में मारपीट कर पति,पत्नी एवं पुत्री को जख्मी कर दिया गया।घटना को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत की गई है।इस मारपीट की घटना में स्व0 प्रदीप राय के पुत्र बैजू राय,उनकी पत्नी इंदु देवी एवं पुत्री अंशु कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गई।सभी घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया है।