लालगंज: ड्रमंडगंज के नए प्रभारी निरीक्षक राजेश राम ने पद संभालते ही कहा- पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता
ड्रमंडगंज थाने के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश राम ने पदभार ग्रहण कर रविवार दोपहर में 2:30 बजे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लेट लतीफी और हीला हवाली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मन्सा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।