ज्ञानपुर: चकवां मार्ग पर नहर पुलिया के पास से हत्याकांड में पांच माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकवां मार्ग पर नहर पुलिया के पास से हत्याकांड में पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि हरिहरपुर शुकुलपुर में 5 महीने पूर्व शेषधर शुक्ला की गोली मारकर हत्या की घटना में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी राकेश शुक्ल को पुलिस ने चकवां मार्ग पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।