ज्ञानपुर: इटहरा गांव में चाट खाने के बाद रुपए मांगने पर महिला की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
कोईरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में एक महिला दुकानदार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इटहरा गांव में निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय विनोद की नाश्ते की दुकान है जहां शराब पीकर दुकान पर आए बसंत लाल पुत्र दलाई ने चाट फुलकी खाने के बाद महिला दुकानदार के द्वारा रुपए मांगने पर उसको गाली गलौज देते हुए पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।