ज्ञानपुर: महिला थाना पुलिस टीम की सूझबूझ से दो दंपतियों का विवाद सुलझा, खुशी-खुशी दोनों दंपति साथ रहने को हुए तैयार
पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में महिला थाना पुलिस टीम के सूझबूझ के चलते दो दंपति के आपसी विवाद को समाप्त करते हुए परिवार को टूटने से बचाया गया। आपसी मतभेद व विवाद को भूल कर दोनो दंपति खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार हुए। यह जानकारी भदोही पुलिस के ऑफिशल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शनिवार को प्राप्त हुआ।