ज्ञानपुर: तुलसी पट्टी गांव से बोरिंग के औजार चुराने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
कोईरौना थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव निवासी अनुज शुक्ला के घर से बाहर से बोरिंग का औजार व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार की शाम लगभग 5 बजे बताया कि बोरिंग का औजार चोरी के आरोप में जैनुलाल व उसका पुत्र शनि गौतम को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।