ज्ञानपुर: ज्ञानपुर थाना परिसर में मण्डलायुक्त विंध्याचल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी, एसपी भी रहे मौजूद
ज्ञानपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें मंडला आयुक्त विंध्याचल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान उनके साथ एसपी भदोही भी मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद का आया तो वहीं कुछ शिकायत पुराने रंजिश के भी आए। इसके अलावा भदोही जनपद के अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।