PNA NEWS INDIA | गिरिडीह
डॉक्टर इंदु शेखर के तबादले के बाद मनीष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आंदोलन की सफलता पर रखी अपनी बात
राजधनवार। धनवार रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंदु शेखर को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की मांग पर आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद महज एक दिन के भीतर डॉ. इंदु शेखर का तबादला कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद धरना पर बैठे मनीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे आंदोलन और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने धरना शुरू करने के पीछे की वजह, प्रशासन से हुई बातचीत और डॉक्टर के तबादले के बाद आगे की रणनीति से जुड़े सवालों का जवाब दिया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डॉक्टर के तबादले के बाद धनवार रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा? क्या आम मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष ने क्या कुछ कहा, देखिए पूरी खबर PNA NEWS INDIA पर।
Dhanwar, Giridih | Nov 4, 2026