💔 हिट एंड रन हादसे ने उजाड़ दिया एक परिवार का सहारा!
खोरीमहुआ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीड़ित युवक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आंखों में आंसू हैं और भविष्य को लेकर कई सवाल हैं। मां अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं, वहीं पत्नी अपनी बेटी के पालन-पोषण और आने वाले कल को लेकर चिंतित हैं।
परिवार का सवाल है कि अब बेटी की परवरिश कैसे होगी? घर की जिम्मेदारियां कौन संभालेगा?
🙏 परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि फरार फोर व्हीलर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देकर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
आखिर उस मासूम बेटी का क्या कसूर, जिसका भविष्य आज सवालों के घेरे में है? 💔
#KhoriMahua #Giridih #JharkhandNews #HitAndRun #RoadAccident #JusticeForVictim #सरकारी_नौकरी #पीड़ित_परिवार #मां_की_गुहार #बेटी_का_भविष्य #जनता_की_आवाज #RaviVLogs