प्रतापगढ़: 20 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत पर विजहरा चौकी प्रभारी को एसपी ने किया लाइन हाजिर
प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के बिजहरा चौकी प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि ज