मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति पर विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ
जिला कलेक्टर के निर्देश से मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति सभागार पर विकास अधिकारी भागीरथ सिंह के अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याएं जनसुनवाई में रखी, समस्याओं के तुरंत प्रभाव से निस्तारण के आदेश जारी किए गए, जनसुनवाई में समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।