लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम बीच सड़क किया जा रहा डांस, जिम्मेदार मौन, खड़े हुए सवाल
लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब जानलेवा रूप लेती नजर आ रही है। जहां गोला क्षेत्र की एक व्यस्त सड़क पर एक युवती, खुशी वर्मा, बीच सड़क पर डांस करती दिखाई दी, जबकि आसपास से लगातार वाहन गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि खुशी वर्मा गोला की रहने वाली है और उसने यह वीडियो स्वयं बनवाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया।