सराड़ा: गींगला पुलिस टीम ने 6 गिरफ्तारी वारन्टी को किया गिरफ्तार
गींगला पुलिस टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारन्टी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 6 गिरफ्तारी वारन्टी को गिरफ्तार किया।गींगला थानाधिकारी पुनमचन्द ने बताया की न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के मुकदमा नम्बर 787/2015 में कोट फला टामटिया कांट छापर निवासी 6 गिरफ्तारी वारन्टी को गिरफ्तार किया।न्यायालय में पेश करेंगे।