सराड़ा: परसाद थाना टीम ने एक साल से फरार अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
परसाद टीम ने एक साल पुर्व अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए नाकाबंदी तोड कर भागने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।1 वर्ष पुर्व 5 मार्च 2023 को फार्चुनर कार के चालक द्वारा बिना अनुज्ञापत्र के 58 कार्टन अंग्रेजी शराब व टीन बीयरो के अपने कब्जे रखना,परिवहन करना,अपने कब्जे में उक्त शराब को रखना व सरकारी लोहे की रेलिंग को तोडकर क्षतिग्रस्त कर वाहन छोडकर भाग गये।