सराड़ा: पहाड़ा के हलवनिया क्षेत्र के जंगल में मिला नर कंकाल, शिनाख्त में जुटी पुलिस
पहाड़ा थाना के हलवनिया क्षेत्र के जंगल में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई।नर कंकाल की सुचना जैसे ही पहाड़ा थानाधिकारी को मिली तुरंत ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस नर कंकाल को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई हैं।नर कंकाल 15 दिनों से ज्यादा पुराना लग रहा है।आस पास कट्टे मे फटे पुराने कपड़े वगेरह मिले।एफएसएल की जाँच जारी है।