सराड़ा: विधायक मीणा ने सराडी में बूथ जनसंपर्क कर और पार्टी का ध्वज फहराकर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
भाजपा के 45 वे स्थापना दिवस को सराडी मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा,भाजपा संभाग प्रभारी विस्तारक अभियान एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी के नेतृत्व में सराडी के एकलव्य नगर में कार्यकर्ताओ के घर पार्टी ध्वज फहराया गया।बूथ जनसंपर्क,बूथ बैठक का आयोजन कर गुड धनिया वितरण किया एवं पार्टी ध्वज कार्यकर्ता को सोपे गये।