सैदपुर: UPTET परीक्षा में लगातार दूसरे दिन पकड़ा गया मुन्ना भाई, E-KYC के दौरान रेटिना स्कैन से हुआ फर्जीवाड़ा उजागर
यूपी टीईटी-2026 परीक्षा में जिले में फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। शनिवार को देवकली स्थित हनुमान सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ई-केवाईसी सत्यापन के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे युवक का भंडाफोड़ हो गया। प्रकरण सामने आने के बाद केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर रामपुर मांझा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।