डुमरा: जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने की जिला लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपीलों की सुनवाई
जिला पदाधिकारी रिची पांडे के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।