मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्मैक के पैसे नहीं देने पर युवक को पीट पीटकर मार डाला शरीर पर मिले 20 जख्म
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्मैक के नशे के चक्कर में युवक की जान चली गई। आरोपी ने स्मैक के रुपये न देने पर गोविंद की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र में फव्वारा चौक रेलवे कॉलोनी के खंडहर की तरह आवास में हुई घटना से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि हत्याभियुक्त स्मैक खरीद-बिक्री का काम करता है। मृतक गोविंद अभी 30 वर्ष का था।