कानपुर: कानपुर सेंट्रल में आरपीएफ के जवान की सूझबूझ से एक महिला की जान बची
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार करीब 4 बजे एक महिला यात्री की जान आरपीएफ जवान की तत्परता से बच गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उस समय हुई, जब गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12594) स्टेशन पर पहुंची। कोच नंबर G9 से उतरते समय एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिरने लगी।जिसको आरपीएफ के जवान ने बचाया।