कानपुर: ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चारों जोन में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1192 लोगों का चालान किया
कानपुर नगर की ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चारों जोन जिनमें रामादेवी नौबस्ता बड़ा चौराहा कल्याणपुर समेत अन्य मुख्य मार्गों पर मंगलवार शाम 6 बजे बड़ी तैनाती की। इस दौरान सड़क सुरक्षा माह के तहत चेकिंग अभियान चलाकर अब तक कुल 1192 लोगों का चालान किया गया। जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए गए।