कोंडागांव: सावन के पहले सोमवार को भंवरदिक महाकालेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आज सावन के पहले सोमवार को सुप्रसिद्ध भंवरदिक महाकालेश्वर धाम (घुम्मर) में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। आज सोमवार दोपहर 12 बजे मंदिर समिति से मिली जानकारी अनुसार सावन के लगातार दो सोमवार तक विशेष रुद्रा