बहराइच: बहराइच जनपद के दो थानों के 29 आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर
जिले में एसपी ने हरदी और रामगांव थाने के 29 आरक्षीयो को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके स्थान पर दूसरे पुलिस आरक्षीयो की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने 29 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। हरदी थाने के 14 और रामगांव थाने के 15 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए लाइन में आमद दर्ज कराने के निर्देश किया है।