बहराइच: बहबुलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार घायल हुआ
जिले के बहबुलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिसे इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।