बहराइच: अकबरपुर इलाके में कोतवाली नगर पुलिस ने चार जुआरियों को पकड़ा
जिले में दीपावली पर्व के साथ ही जनपद में जुए की फड़े भी सजने लगी है। कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक अजेश कुमार की टीम ने महिला थाना के सामने सार्वजनिक शौचालय अकबरपुरा में चल रहे जुए की फड़ पर छापा मारा। जुआ खेल रहे सूफीपुरा निवासी शुभम, शेख दहीर निवासी लल्लू यादव, सिविल लाइन निवासी राजेश और संजय को पकड़ लिया। फड़ व तलाशी में 12 सौ रुपये और ताश गड्डी बरामद की है।