हरसूद: आरोग्य मध्य प्रदेश अभियान: हरित आयुष के तहत हर्बल गार्डन में पौधारोपण
Harsud, Khandwa | Jul 20, 2026 सोमवार सुबह आयुष्मान आरोग्य मंदिर नया हरसूद छनेरा द्वारा आरोग्य मध्यप्रदेश अभियान हरित आयुष अंतर्गत औषधालय परिसर के हर्बल गार्डन में पौधारोपण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ अनिल वर्मा के निर्देशन में होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी हरसूद डॉ रविंद्र जायसवाल, पैरामेडिकल स्टाफ से संगीता कौशल, भवन सेन एवं टीना बोरखेड़ा द्वारा औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया।