बसंतपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वीरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया, कहा- डेढ़ से दो साल में होगा तैयार
बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को वीरपुर हवाई अड्डे का औचक निरीक्षण किया. सड़क मार्ग से वीरपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सीधे हवाई अड्डा परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट के अंतिम छोर तक जाकर निर्माण से संबंधित तैयारियों और उपलब्ध भूमि का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और आ