डीग: डीग न्यायालय परिसर में तिरंगा शान से लहराया, न्यायिक अधिकारियों ने न्याय के प्रति निष्ठा का संदेश दिया
Deeg, Bharatpur | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डीग न्यायालय परिसर में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।