रूड़की: बोट क्लब के पास विद्युत विभाग के कार्यालय पर आज भी जारी रहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रदर्शन
रुड़की में बोट क्लब के पास विद्युत विभाग के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि गन्ना मूल्य बढ़ाकर ₹500 कुंतल किया जाए। विजय शास्त्री के द्वारा स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया गया है। साथ ही 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दी गई है।