हसपुरा: पचरूखिया थानाक्षेत्र के एनएच 120 पथ पर बाला विगहा मोड़ के समीप बस की चपेट में आया बाइक चालक, गंभीर रूप से घायल
हसपुरा थानाक्षेत्र के पचरूखिया एन एच 120 पथ में गया की ओर से आ रही बस के चपेट में बाइक चालक आ गया।जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना शुक्रवार की है। घटना की जानकारी मिलते हसपुरा पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर थाना लाई।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।