रामगढ़: मुबारिकपुर मार्ग पर पुलिया के नीचे खुले में मिला बायोमेडिकल वेस्ट, चिकित्सा विभाग ने दौड़कर हटवाया
Ramgarh, Alwar | Oct 1, 2026 रामगढ क्षेत्र के मुबारिकपुर से रघुनाथगढ़ जाने वाले रास्ते पर पुलिया के नीचे खुले में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे पड़े मेडिकल कचरे की सूचना चिकित्सा विभाग तक पहुंची तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पड़े बायोमेडिकल वेस्ट को एकत्र करवाकर मौके से हटवाया। साथ ही कचरे से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी।