तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने लखनऊ में संसदीय अनुसरण समिति की बैठक में लिया भाग
सोमवार शाम 5:00 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला के कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि विधानसभा भवन लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठक में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न जनपदों के माननीय विधायक गण द्वारा संसदीय प्रोटोकॉल उल्लंघन से संबंधित शिकायतों पर गंभीर चर्चा हुई।