तुलसीपुर: गैसड़ी मंडल में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर गोष्ठी को संबोधित किया
रविवार दोपहर 1बजे जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने गैसड़ी विधानसभा के मण्डल गैसड़ी में आयोजित गोष्ठी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर चर्चा में भाग लिया।उन्होंने पर्यावरण की शुचिता की दृष्टि से विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया।