तुलसीपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला को ज्ञापन दिया, उन्होंने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया आश्वासन
शनिवार दोपहर 2 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ बलरामपुर जनपद के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक के नेतृत्व में विधायक तुलसीपुर कैलाध नाथ शुक्ला के आवास पर सरकार द्वारा प्रस्तावित विद्यालयों के एकीकरण के तथा अपनी अन्य विभागीय समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। विधायक ने अपनी संस्तुति के साथ मुख्यमंत्री को पहुंचाने का विश्वास दिलाया।